अधिदेश
- बेहतर गन्ने की प्रजातियों जीनोटाइपस की अधिक शर्करा उत्पादकता और इसको लम्बे समय तक बनाये रखने के लिये इनका प्रजनन और प्रदेशों के प्रजनन कार्यक्रमों में सहायता करना।
- गन्ने के जैनेटिक संसाधनों का संग्रहण, अनुरक्षण, मूल्यांकन, प्रालेखन और संरक्षण शामिल हैं।
- गन्ने की खेती के लिये फसल सुधार, उत्पादन और सुरक्षा के पहलुओं पर मूलभूत एवं युक्तिपूर्ण अनुसंधान करना।
- गन्ना कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, परामर्श और मानव संसाधन विकास को प्रभावी बनाना।